देश की खबरें | मुख्यमंत्री चौहान ने बागली तहसील को जिला बनाने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश के देवास जिले की बागली तहसील को जिला बनाये जाने की घोषणा की।

भोपाल, 14 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश के देवास जिले की बागली तहसील को जिला बनाये जाने की घोषणा की।

देवास जिले हाटपीपल्या में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘बागली जिला बने, यह कैलाश जोशी जी की इच्छा थी। उनकी इस इच्छा को उनके जन्मदिवस पर पूरा करते हुए मैं बागली को जिला बनाने की घोषणा करता हूं।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई, कांग्रेस नेता शशि थरूर, प्रिया दत्ता, समेत इन नेताओं ने जताया दुःख.

उन्होंने हाटपीपल्या में 96,800 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की 2,540 करोड़ रूपये की लघु सिंचाई परियोजना और 103 गांव के लिए 241 करोड़ रूपये की नल-जल योजना को स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर चौहान ने हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया तथा पथ विक्रेता योजना अंतर्गत विभिन्‍न हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए के चेक वितरित किए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 6,741 नए मामले, 213 और लोगों की मौत, कुल मरीज 2.67 लाख के पार.

मुख्‍यमंत्री ने कैलाश जोशी को याद करते हुए कहा कि वे सदैव हम सब का पथ प्रदर्शन करते रहेंगे। हाटपीपल्‍या न केवल उनकी जन्‍म भूमि थी अपितु कर्मभूमि भी थी।

उन्‍होंने कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश को पुन: नंबर वन प्रदेश बनाएंगे। उन्‍होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पूर्व सरकार ने किसानों के सिर पर ब्‍याज की गठरी लाद दी थी उस गठरी को हम उतारेंगे। सभी वनवासियों को पट्टे देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा।

इस अवसर पर राज्‍यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि कैलाश जोशी की पृष्‍ठभूमि जन सेवा की थी। वे लोगों के दिलों पर राज करते थे।

उन्‍होंने कहा कि व्‍यक्ति, विकास एवं प्रगति के पथ पर तभी चलता है जब वह गरीबों का उत्‍थान करता है।

सिंधिया ने कहा कि भाजपा नीत मध्य प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण हो चुके है। इन 100 दिनों में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।

मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीत पूर्व कमलनाथ सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया। उस सरकार ने ना तो किसानों की कर्ज माफी की ना बेरोजगारों को भत्ता दिया। उस सरकार ने तो फसल बीमा की प्रीमियम भी जमा नहीं की थी, जिसे शिवराज सिंह की सरकार ने आने के बाद जमा किया।

सिंधिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जनसेवक हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक बार फिर विकास के रास्ते पर है।

इस अवसर पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि कैलाश जोशी ने पार्टी को खड़ा किया था। उन्होंने राजनीति में मूल्यों की स्थापना की।

मुख्‍यमंत्री चौहान ने हाटपीपल्या में 25 करोड़ रूपये के कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास करने के साथ-साथ कैलाश जोशी स्‍मृति उद्यान का भूमि पूजन भी किया।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\