देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों की बैठक बुलाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार की शाम कांग्रेस के विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को बैठक के लिए बुलाया है।
जयपुर, 10 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार की शाम कांग्रेस के विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को बैठक के लिए बुलाया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायकों की बैठक राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव को देखते हुए बुलाई गई है।
सूत्रों के अनुसार विधायकों को बुधवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचने को कहा गया है।
राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये द्विवार्षिक चुनाव 19 जून को प्रस्तावित है।
कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
हालांकि भाजपा ने पार्टी नेता ओंकार सिंह लखावत को चुनाव मैदान में उतारकर चौंका दिया। लखावत ने मार्च में नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
राजस्थान की 200 सदस्यों वाली विधानसभा में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों सहित कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं और पार्टी को 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)