देश की खबरें | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब को राष्ट्र की शस्त्र उठाने वाली भुज बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि केंद्र को इस सीमावर्ती राज्य को विशेष पैकेज देना चाहिए।

चंडीगढ़, 10 मई पंजाब को राष्ट्र की शस्त्र उठाने वाली भुज बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि केंद्र को इस सीमावर्ती राज्य को विशेष पैकेज देना चाहिए।

मान ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान अपने विचार रखे।

बाद में राज्यपाल कटारिया के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे युद्ध हो या कोई अन्य संकट, पंजाब और पंजाबी हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रहते हैं।

मान ने कहा कि हर युद्ध और तनाव के दौरान पंजाब को सबसे पहले नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को उसके योगदान के लिए विशेष दर्जा मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता होने के साथ-साथ हमेशा से ही देश की शस्त्र उठाने वाली भुजा रहा है, लेकिन इसके योगदान को अब तक नजरअंदाज किया गया है।

मान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और कुछ पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर पंजाब को भी विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती जिलों में तैनात डॉक्टरों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी और अन्य कर्मचारियों के लिए सीमा क्षेत्र भत्ते की मांग भी भारत सरकार के समक्ष उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण हाल में हुई घटनाओं के मद्देनजर जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के लिए रविवार से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

कटारिया ने कहा कि बैठक के दौरान राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया कि हमें पंजाब के लिए विशेष पैकेज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना चाहिए।

उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों से सहमति व्यक्त की कि पंजाब को वित्तीय पैकेज दिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक सीमावर्ती राज्य है।

कटारिया ने कहा कि उन्होंने बैठक में सुझाव दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को नौकरियों में कुछ प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।

संघर्ष विराम पर टिप्पणी करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी चौकसी कम कर देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है क्योंकि उनका (पाकिस्तान का) स्वभाव ऐसा है... यहां तक ​​कि वे ड्रोन के जरिए (सीमा पार) ड्रग्स भी भेजते हैं।’’

बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने ‘‘इस संघर्ष के दौरान हमारे व्यापार और कारोबार को हुए नुकसान को कम करने के लिए’’ केंद्र से पंजाब के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग भी रखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\