देश की खबरें | मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने संस्कार भारती के संरक्षक बाबा योगेंद्र के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक व संस्कार भारती के संरक्षक बाबा योगेंद्र के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उनके जाने से संपूर्ण कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

लखनऊ, 10 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक व संस्कार भारती के संरक्षक बाबा योगेंद्र के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उनके जाने से संपूर्ण कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

संस्कार भारती के मुताबिक बाबा योगेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य थे और उनका लखनऊ स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वह 98 वर्ष के थे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कार भारती के सरंक्षक बाबा योगेन्द्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बाबा योगेन्द्र कला के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने नवोदित कलाकारों को हमेशा प्रोत्साहित किया। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।’’

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पद्मश्री से सम्मानित बाबा योगेंद्र का जन्म सात जनवरी, 1924 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ था। वह बचपन से ही गांव की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा से जुड़े थे और बाद में गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क संघ प्रचारक नानाजी देशमुख से हुआ। संघ से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह प्रचारक बने और कला के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में वर्षों काम किया।

संस्कार भारती आरएसएस की सहयोगी संस्था है। इसकी स्थापना ललित कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना लाने के उद्देश्य से की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\