देश की खबरें | मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 100 साल पार के बुजुर्ग मतदाताओं के प्रति आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए देश के 100 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले ढाई लाख से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को व्यक्तिगत पत्र लिखकर उनके प्रति आभार जताया।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए देश के 100 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले ढाई लाख से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को व्यक्तिगत पत्र लिखकर उनके प्रति आभार जताया।

चुनाव पैनेल के मुताबिक देश में 2.5 लाख से अधिक मतदाता 100 वर्ष या इससे अधिक उम्र के हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है।

कुमार ने लिखा, ‘‘आप जैसे जिम्मेदार बुजुर्ग मतदाताओं के कारण हम लोकतंत्र के रूप में विकास कर रहे और विश्व में चमक बिखेर रहे हैं।’’

ये पत्र हर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों को भेजे गये थे, जिन्होंने अपने जवाब में यह भरोसा दिलाया कि 100 वर्ष उम्र वाले सभी मतदाताओं तक इन पत्रों को हाथ से पहुंचाया गया।

कुमार ने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति अपने अनवरत उत्साह से युवाओं के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया जिसने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया।

कुमार ने निर्वाचन आयुक्त अनूपचंद्र पांडेय के साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों के 100 वर्ष पार के मतदाताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत की।

यह बातचीत मध्य प्रदेश के सभी 100 वर्ष से पार के मतदाताओ के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम का हिस्सा थाी। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के उपलक्ष्य में किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\