एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

कोरबा, नौ मई छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरीचोली गांव में बीती रात जयराम रजक (28), उसकी पत्नी सुजाता रजक (25) और पुत्री जयसीका (दो वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को रजक परिवार की हत्या की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुजाता और जयसीका का शव पलंग पर और जयराम का शव नीचे फर्श पर था। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयराम ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).