एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: गरियाबंद में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: गरियाबंद में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

गरियाबंद, तीन जनवरी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडेशर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा से लगे इंदागांव थाना क्षेत्र में बस्तर बटालियन और अन्य सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

सुरक्षाबल के जवान जब कंडेशर गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है तथा हथियार बरामद किये हैं। क्षेत्र में अब भी रूक-रुककर गोलीबारी जारी है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).