देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : एक नक्सली गिरफ्तार, दो ने किया आत्मसमर्पण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बीजापुर, 12 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष पायकू तेलम (38) को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि तेलम के ऊपर एक लाख रूपए का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेलम को कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेठा गांव के करीब गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि नक्सली पायकू के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य मामले दर्ज हैं।
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली विच्चेम फरसी (35) और संदीप मोड़ियाम (19) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सली नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए दिए गए हैं तथा सरकार की नीति के तहत उनका पुनर्वास किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

