एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : एक इनामी समेत नौ नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : एक इनामी समेत नौ नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर, पांच जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरसेगढ़ और मद्देड़ थाना क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग कार्रवाई कर नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में मद्देड़ एरिया कमेटी का सदस्य लच्छु पूनेम (35) भी शामिल है जिसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत मद्देड़ थाना क्षेत्र से डीआरजी के बल को रवाना किया गया था और जब यह दल सोमनपल्ली और बंदेपारा जाने वाली सड़क पर था तब बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे चार नक्सलियों को वहां से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक, पिटठू और अन्य सामान बरामद किये गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में कुपरेल और मंडेम गांवों के करीब से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया जो 15 मई को फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाने की घटना में शामिल थे। इस विस्फोट में वाहन को क्षति पहुंची थी तथा थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए थे।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए माओवादी क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने, लेवी वसूली करने, रोड काटने, बैनर लगाने का काम करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).