एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : संदिग्ध नक्सलियों ने की पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या कर दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : संदिग्ध नक्सलियों ने की पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीजापुर, 21 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या कर दी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिक्का गांव के करीब पुलिस ने बज्जी अटामी (38) का शव बरामद किया है।

यह भी पढ़े | Joint Letter to the President by 15 Political Parties: किसान बिल को लेकर थम नहीं रहा घमासान, 15 राजनीतिक दलों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति को लिखा पत्र.

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को चिक्का गांव के करीब अटामी का शव होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अटामी को इस वर्ष जुलाई माह में कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | PM Modi on MSP: पीएम मोदी ने कैबिनेट द्वारा एमएसपी बढ़ाने के फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा- इससे करोड़ों किसानों को होगा फायदा.

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी से पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों के स्थानीय मिलिशिया समूह ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस आपसी रंजिश के पहलू को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की खोज में पुलिस दल को रवाना कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).