देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : तेंदुए के हमले में बालक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई है।

धमतरी, 15 मई छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई है।

धमतरी जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के नगरी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत मुकुंदपुर गांव के जंगल में तेंदुए के हमले में आठ साल के बालक आशीष की मृत्यु हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आशीष गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी एकत्र करने गया था। वापसी में वह अपने कुछ मित्रों के साथ वनोपज तोड़ने लगा, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने आशीष पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले गया।

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी, जिसके बाद उन्होंने बच्चे को तेंदुए से छुड़ाने का प्रयास किया। बाद में भीड़ को देखकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर वहां से भाग गया।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण बालक को नगरी गांव स्थित अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा बालक के परिजनों को छह लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि यदि वह वनोपज या अन्य सामान एकत्र करने जंगल के भीतर जाते हैं तब सतर्कता बरतें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड