एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिला नक्सलियों समेत कुल 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा (छत्तीसगढ़), 29 सितंबर राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिला नक्सलियों समेत कुल 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि दो महिला नक्सलियों समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव से तंग आकर यह फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में इस महीने की 27 तारीख को सात महिला नक्सलियों समेत 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).