एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामला: अदालत ने सुशील कुमार की पुलिस हिरासत चार दिन बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की पुलिस हिरासत शनिवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी।

देश की खबरें | छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामला: अदालत ने सुशील कुमार की पुलिस हिरासत चार दिन बढ़ायी
Corona

नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली की एक अदालत ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की पुलिस हिरासत शनिवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी।

अदालत ने इससे पहले आरोपी को पूछताछ के लिए छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।

हिरासत अवधि समाप्त होने पर सुशील कुमार को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मयंक गोयल ने कहा, ‘‘न्याय के हित में मैं केवल चार दिन के लिए पुलिस की अर्जी को मंजूरी देना उचित समझता हूं।’’

पुलिस ने सुशील कुमार की सात दिन की हिरासत मांगी थी।

सुशील कुमार और उसके साथियों ने 4 और 5 मई की दरम्यानी रात को पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो मित्रों सोनू और अमित कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। सागर ने बाद में दम तोड़ दिया था।

अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को सह आरोपी अजय कुमार के साथ 23 मई को बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया था। वह गिरफ्तारी से बच रहा था और लगभग तीन सप्ताह से फरार था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).