खेल की खबरें | चेन्नइयिन को गोलरहित ड्रॉ पर रोक नॉर्थईस्ट का अजेयक्रम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में रविवार को यहां पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी को गोलरहित ड्रा पर रोककर मौजूदा सत्र में अपने अजेयक्रम को जारी रखा।

वास्को, 13 दिसंबर नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में रविवार को यहां पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी को गोलरहित ड्रा पर रोककर मौजूदा सत्र में अपने अजेयक्रम को जारी रखा।

इस ड्रॉ मुकाबले के बाद नॉर्थईस्ट छह मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में दो जीत और चार ड्रॉ है। चेन्नइयिन पांच मैचों में पांच अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। उसने अब तक सिर्फ एक जीत हासिल की है जबकि टीम को दो मैचों में हार और इतने ही ड्रा नतीजे मिले है।

यह भी पढ़े | LPL 2020: हर्शल गिब्स ने बीच सीजन में ही छोड़ा कोलंबो किंग्स का साथ, जानें क्या है कारण.

चेन्नइयिन ने पहले मिनट से ही हमला करना शुरू कर दिया। लालियांजुआला चांगते बॉल लेकर बॉक्स के अंदर घुसे ही थे कि नॉर्थईस्ट के गुरमीत ने इसे दूर धकेल दिया। चेन्नइयिन के शुरुआती हमले के बाद हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट भी अपने लय में लौटने लगी।

इसी क्रम में नॉर्थईस्ट ने 14वें और 17वें मिनट में लगातार दो प्रयास किए और दोनों ही प्रयास में उसे सफलता हाथ नहीं लगी। 26वें मिनट में नॉर्थईस्ट के बेंजामिन लाम्बोट दूसरी बार हेडर के जरिए बॉल को गोलपोस्ट में डालने का मौका गंवा बैठे।

यह भी पढ़े | Al Habtoor Tennis Challenge: अल हब्तूर टेनिस चैलेंज में अंकिता रैना ने जीता युगल खिताब.

चेन्नइयिन और नॉर्थईस्ट ने 30वें मिनट तक एक-दूसरे के खिलाफ अपना प्रतिस्पर्धात्मक खेल बरकरार रखा, लेकिन दोनों की डिफेंस काफी मजबूत दिखाई दे रहा था, जिससे तरह पहला हाफ गोलरहित रहा।

दूसरे हाफ के शुरु होते ही हाईलैंडर्स के इद्रिसा सिल्ला ने बॉक्स के बाहर से एक शानदार शॉट लगाया, जो कि क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।

मैच के 66वें मिनट में ऐसा लगा कि चेन्नइयिन ने अपना खाता खोल लिया है क्योंकि सिल्ला के पास मैच में अब तक का सबसे अच्छा मौका हाथ आया। लेकिन रोचरजेला के पास पर वह गोल करने से चूक गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट