खेल की खबरें | चेन्नई की पिच धीमी है लेकिन खेलना असंभव नहीं: जयवर्धने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में यहां के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा रहा लेकिन मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यहां की पिच पर खेलना असंभव नहीं है लेकिन यह धीमी है।

चेन्नई, 19 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में यहां के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा रहा लेकिन मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यहां की पिच पर खेलना असंभव नहीं है लेकिन यह धीमी है।

अब तक यहां खेले गये छह मैचों सिर्फ तीन बार टीमों ने 150 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया जबकि पांच मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की।

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला हालांकि अधिक स्कोर वाला रहा था जिसमें विराट कोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 204 रन बनाने के बाद 38 रन से जीत दर्ज की थी।

जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ यह बल्लेबाजी के लिए असंभव विकेट नहीं है। यह अच्छी और प्रतिस्पर्धी पिच है। किसी भी टीम या बल्लेबाज के लिए परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना अहम होता है। इस मामले में हम अपनी योजना पर खरे उतरे है, यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

श्रीलंका के 43 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में चोटिल के कारण हार्दिक पंड्या ने अभी तक गेंदबाजी नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस सत्र में उनकी गेंदबाजी देखने का इंतजार कर रहे है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय में शायद उन्हें मामलू चोट लगी थी, वह चोट से उबर रहे है। हम उन्हें लेकर अभी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। उम्मीद है अगले कुछ सप्ताह में वह गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें