मंगलुरू, 17 जून शरजाह से 168 यात्रियों को लेकर एक चार्टर्ड विमान बुधवार को यहां मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) पर उतरा।
इस उड़ान में छह शिशु भी थे।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मिठाई को लेकर नाराज दुल्हे ने दुल्हन के 9 वर्षीय भाई की हत्या की, 3 को एसयूवी कार से रौंदा.
हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि एयर अरबिया की उड़ान यहां 2.50 बजे उतरी।
इस उड़ान की व्यवस्था फॉर्च्यून होटल समूह के अध्यक्ष प्रवीण शेट्टी ने की थी।
यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: चीनी पीएलए ने भारतीय सेना की एक पूरी कंपनी को घेर लिया था.
शेट्टी कर्नाटक अनिवासी भारतीय मंच (केएनआरआई) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने एक जून को भी एक चार्टर्ड उड़ान यहां भेजी थी जिसमें 181 यात्री थे।
वह खाडी देश में फंसे भारतीयों की मदद कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY