देश की खबरें | गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ दो मामलों में आरोपपत्र दायर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ एक आरोपपत्र दायर किया गया है जो सेनेगल से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद अभी बेंगलुरु पुलिस की हिरासत में है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
बेंगलुरु, पांच जून गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ एक आरोपपत्र दायर किया गया है जो सेनेगल से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद अभी बेंगलुरु पुलिस की हिरासत में है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने पीटीआई को बताया कि आरोपपत्र दो मामलों से संबंधित है। ये मामले बेंगलुरु के तिलक नगर में शबनम डेवलपर्स गोलीबारी और शहर के व्हाइटफील्ड में एक बिल्डर से धन उगाही के हैं।
यह भी पढ़े | भारतीय वैज्ञानिकों के शोध को WHO ने दी मान्यता, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के प्रयोग की अनुमति.
पुलिस के अनुसार, पुजारी के गुर्गों ने तिलकनगर स्थित शबनम डेवलपर्स के कार्यालय में घुसकर रिसेप्शनिस्ट शाइलाजा और कार्यालय सहायक रवि की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उस सिलसिले में तब 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़े | कोरोना के पुडुचेरी में 104 नए मरीज पाए गए : 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने कहा कि पुजारी ने हमलावरों को हथियारों की कथित तौर पर आपूर्ति की थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि व्हाइटफील्ड मामले में, एक बिल्डर को धन का भुगतान करने की धमकी दी गई थी। पुजारी के खिलाफ कॉल डिटेल और अन्य सबूत इकट्ठा किए गए हैं।
पाटिल ने कहा, ‘‘पुजारी कई मामलों में लिप्त है। हम एक-एक करके आरोपपत्र दायर कर रहे हैं। वर्तमान में हमने दो मामलों में आरोपपत्र दायर किये हैं।’’
लगभग 15 वर्षों से फरार चल रहे पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किया गया था और उसे बाद में सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया था। बाद में उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया और 23 फरवरी को बेंगलुरु लाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)