देश की खबरें | नोएडा मीडिया क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ मामले में आरोपपत्र दाखिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कथित रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार पंकज पाराशर और उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर कानून के मामले में अदालत में सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया है। साथ ही इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
नोएडा, 18 फरवरी कथित रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार पंकज पाराशर और उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर कानून के मामले में अदालत में सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया है। साथ ही इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने रवि काना गिरोह के कथित सदस्य और उगाही के आरोपी पत्रकार पंकज पाराशर समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।
थाना बीटा- दो पुलिस ने 21 जनवरी की रात को पत्रकार पंकज पाराशर, देव शर्मा तथा अवधेश सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।
आरोपपत्र में बताया गया है कि पंकज पराशर पर गैंगस्टर कानून, आईटी कानून के तहत छह मुकदमे दर्ज हैं। देव शर्मा पर जबरन वसूली, धोखाधड़ी और गैंगस्टर कानून के तहत नौ मुकदमे दर्ज है। अवधेश सिसोदिया पर जबरन वसूली के और गैंगस्टर कानून सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य व्यापारियों और अन्य लोगों पर पत्रकारिता की आड़ में फर्जी आरोप लगाते थे, उन्हें ब्लैकमेल करते थे और डरा धमकाकर वसूली करते थे।
पुलिस इनके अन्य सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)