देश की खबरें | सुशांत से संबंधित मामले में दाखिल आरोप पत्र में दीपिका, श्रद्धा और सारा के बयान शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दाखिल आरोप पत्र में बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयानों को भी शामिल किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच मार्च अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दाखिल आरोप पत्र में बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयानों को भी शामिल किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी ने बॉलीवुड की तीन प्रमुख हस्तियों पादुकोण, कपूर और खान से इस मामले में पूछताछ की थी।

उन्होंने बताया कि सुशांत की महिला मित्र तथा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को इस मामले में आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।

एनसीबी ने छह महीने से अधिक समय तक चली जांच के बाद शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत में लगभग 70 हजार पृष्ठों का आरोप पत्र दाखिल किया। इनमें से करीब 50 हजार पृष्ठ डिजिटल प्रारूप में दाखिल किये गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि आरोप पत्र में 200 से अधिक गवाहों के बयान शामिल हैं।

आरोप पत्र में अनुज केशवानी और आजम जुम्मन को मुख्य आरोपियों के तौर पर नामजद किया गया है। रिया चक्रवर्ती पर मादक पदार्थ खरीदने, रखने और पैसे देने का आरोप है।

सुशांत (34) का शव पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\