देश की खबरें | विधायक मुख्‍तार अंसारी के पुत्र अब्‍बास के खिलाफ शस्‍त्र माामले में आरोप पत्र दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक और हिस्‍ट्रीशीटर मुख्‍तार अंसारी के पुत्र अब्‍बास अंसारी के खिलाफ शुक्रवार को अदालत में शस्‍त्र मामले में आरोप पत्र दाखिल किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 11 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक और हिस्‍ट्रीशीटर मुख्‍तार अंसारी के पुत्र अब्‍बास अंसारी के खिलाफ शुक्रवार को अदालत में शस्‍त्र मामले में आरोप पत्र दाखिल किया।

आरोप के मुताबिक अब्‍बास अंसारी ने नियमों की अनदेखी कर निर्धारित सीमा से अधिक शस्‍त्रों के लाइसेंस प्राप्‍त किये और दस्‍तावेजों में हेराफेरी की।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पीएम मोदी और अमित शाह को RLP नेता हनुमान बेनीवाल की चेतावनी, किसानों की मांगे नहीं माने जाने पर दी NDA छोड़ने की धमकी.

एसटीएफ की ओर से शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई। एसटीएफ के अनुसार अब्‍बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के महानगर थाने में पिछले वर्ष धोखाधड़ी, दस्‍तावेजों में हेराफेरी और आयुध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

एसटीएफ ने आरोप लगाया है कि अब्‍बास ने विख्‍यात निशानेबाज़ की हैसियत से मान्य सात शस्‍त्र की सीमा से अधिक आठ शस्त्रों के लिए लाइसेंस प्राप्‍त कर लिए। जिला मजिस्‍ट्रेट लखनऊ द्वारा स्‍वीकृत शस्‍त्र लाइसेंस को पता परिवर्तन के आधार पर नई दिल्‍ली पंजीकृत करा लिया और लखनऊ के जिलाधिकारी को सूचित भी नहीं किया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Kerala: केरल के मलप्पुरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.5 रही तीव्रता.

एसटीएफ ने यह भी आरोप लगाया है कि अब्‍बास ने अधिकृत बोर से बड़े बोर के तथा प्रतिबंधित एवं घातक किस्‍म की राईफल और पिस्‍टल तथा उसके कारतूस खरीदे।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी अब्‍बास अंसारी का पिता मुख्‍तार अंसारी गाजीपुर जिले के मोहम्‍मदाबाद थाना का हिस्‍ट्रीशीटर और अंतरराज्‍यीय गिरोह का सरगना है जिसके खिलाफ विभिन्‍न जिलों में 45 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मऊ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक मुख्‍तार अंसारी 15 वर्षों से जेल में बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान