खेल की खबरें | चैपल ने ‘स्विच हिट’ पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने आईसीसी को ‘स्विच हिटिंग’ पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव देते हुए कहा है कि यह शॉट गेंदबाज और फील्डिंग कर रही टीम के लिये ‘सर्वथा अनुचित’ है ।
सिडनी, एक दिसंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने आईसीसी को ‘स्विच हिटिंग’ पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव देते हुए कहा है कि यह शॉट गेंदबाज और फील्डिंग कर रही टीम के लिये ‘सर्वथा अनुचित’ है ।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा वनडे श्रृंखला में ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर ने कई बार स्विच हिट का इस्तेमाल किया ।
यह भी पढ़े | LA Knight Riders के मालिक बने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस क्रिकेट फ्रेंचाइजी खरीदी.
इसमें गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही दाहिने हाथ का बल्लेबाज बायें हाथ में बल्ला थाम लेता है । आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इसे काफी आसानी से कर लेते हैं ।
चैपल ने ‘वाइड वर्ल्ड आफ स्पोटर्स ’ से कहा ,‘‘ मैक्सवेल और वॉर्नर ने दूसरे मैच में कई ऐसे शॉट लगाये । अगर कोई बल्लेबाज गेंद पड़ने से पहले अपना हाथ या पैर बदल लेता है तो यह अवैध शॉट होना चाहिये ।’’
यह भी पढ़े | गंभीर का कोहली पर फिर हमला, कहा- उनकी कप्तानी समझ में नहीं आती.
चैपल ने कहा कि अगर बल्लेबाज पहले ही सूचित कर देता है तो यह शॉट ठीक है वरना यह अनुचित है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ गेंदबाज को तो अंपायर को बताना पड़ता है कि वह कैसी गेंद डालेगा लेकिन बल्लेबाज अगर दाहिने हाथ का है तो कप्तान उसी तरह से फील्ड लगता है और फिर अचानक वह बायें हाथ से खेल जाता है तो यह गलत है ।’’
उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि गेंदबाज इसकी शिकायत क्यों नहीं करते । उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रशासकों को इस पर रोक लगानी चाहिये ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

