नये बदलाव 2025 में होने वाले 97वें अकादमी पुरस्कार के मद्देनजर किये जा रहे हैं, जिसे इस सप्ताह 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' द्वारा घोषित किये जाएंगे।
नये नियम के तहत जो फिल्में एक सप्ताह पहले रिलीज हुई हैं, वह पुरस्कार के योग्य नहीं है।
फिल्मों को पुरस्कार का दावेदार बनने के लिये अमेरिका के छह शहरों न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस, शिकागो, अटलांटा, सैन फ्रांसिस्को या मियामी में से एक में एक सप्ताह के "क्वालीफाइंग रन" के लिये प्रदर्शित होना होगा और अतिरिक्त सात दिनों तक शीर्ष 50 अमेरिकी बाजारों में प्रदर्शित होना होगा।
इसके अलावा, सिनेमाघरों में फिल्में कब प्रदर्शित की जानी चाहिये इस संबंध में भी कई अन्य नये नियम लागू किये जाएंगे हैं।
अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक बयान में कहा, "हमें उम्मीद है कि नये बदलाव से दुनिया भर में फिल्मों को ज्यादा समय तक देखा जायेगा और हमारी कला का अनुभव करने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा।"
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY