चेन्नई, 23 अगस्त भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के अलावा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अधिकारी भी चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर मॉड्यूल’ की निगरानी कर रहे हैं। एक वरिष्ठ वैज्ञानक ने बुधवार को यह जानकारी दी।
चंद्रयान-3, चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने से महज कुछ मिनट दूर है।
यूरोपियन स्पेस एजेंसी सर्विस प्रबंधक एवं इसरो के संपर्क अधिकारी रमेश चेल्लातुरई ने कहा कि ईएसए कोविड महामारी के समय से ही चंद्रयान-3 के लिए मदद उपलब्ध करा रहा है।
चेल्लातुरई ने एक संक्षिप्त वीडियो में कहा, ‘‘मैं जर्मनी में, यूरोपियन स्पेस एजेंसी ऑपरेशंस सेंटर में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए काम कर रहा हूं।’’
उन्होंने कहा कि ईएसए चंद्रयान-3 मिशन को कौउरोउ (फ्रेंच गुयाना), गूनहिली (ब्रिटेन), और न्यू नॉर्सिया (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) स्थित अपने तीन स्टेशन से मदद मुहैया कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘अभी, ये स्टेशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की निगरानी कर रहे हें और हम जल्द ही होने जा रही लैंडिंग के लिए मदद करने को तैयार हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY