देश की खबरें | चंडीगढ़ महापौर चुनाव : भाजपा व कांग्रेस-आप गठबंधन ने किये जीत के दावे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ के महापौर के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव होगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन दोनों ने चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे किये।
चंडीगढ़, 17 जनवरी चंडीगढ़ के महापौर के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव होगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन दोनों ने चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे किये।
चंडीगढ़ महापौर के चुनाव रोचक हो गए हैं, क्योंकि आप और कांग्रेस ने इस पद पर पिछले आठ वर्षों से काबिज भाजपा को हटाने के लिए गठबंधन किया है। कांग्रेस और आप दोनों ही विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के सदस्य हैं।
कांग्रेस और आप ने महापौर पद के लिए गठबंधन करने के बाद निर्णय किया कि आप महापौर पद के लिए चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के उम्मीदवार वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
अधिकारियों ने यहां बताया कि महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव होगा।
सूत्रों ने कहा कि आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने चुनाव से एक दिन पहले यहां मुलाकात की।
पैंतीस सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के 14 पार्षद हैं। इसमें एक पदेन सदस्य सांसद (किरन खेर) भी हैं जिसके पास मतदान का अधिकार होता है। आप के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं। सदन में शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

