देश की खबरें | सप्ताहांत कर्फ्यू के बारे में नये सिरे से विचार करेगा चंडीगढ़ प्रशासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने बुधवार को कहा कि उसके प्रस्ताव पर पंजाब और हरियाणा द्वारा सहमति नहीं देने के बाद वह सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने पर ‘‘नए सिरे से विचार’’ करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 22 जुलाई चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने बुधवार को कहा कि उसके प्रस्ताव पर पंजाब और हरियाणा द्वारा सहमति नहीं देने के बाद वह सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने पर ‘‘नए सिरे से विचार’’ करेगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ऐसा महसूस किया गया कि चूंकि मोहाली और पंचकूला सप्ताहांत पर तीन शहरों को बंद करने पर सहमत नहीं हुए हैं, इसलिए इस मुद्दे पर अगले सप्ताह नए सिरे से विचार किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | इंडिया आइडियाज समिट में पीएम मोदी का संबोधन शुरू: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि सप्ताहांत कर्फ्यू के प्रस्ताव पर चर्चा चिकित्सकों, अधिकारियों, व्यापार मंडलों और नेताओं से भी की गई थी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बाद, तीन शहरों चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हर सप्ताह शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने के लिए पंजाब और हरियाणा को उनकी सहमति के लिए पत्र लिखा था।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

प्रशासन ने तर्क दिया था कि चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगाना तब तक प्रभावी नहीं होगा जब तक कि इसे मोहाली (पंजाब) और पंचकूला (हरियाणा) में एकसाथ लागू नहीं किया जाता।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यहां इसके कुल मामले 780 हो गए है और 13 मरीजों की मौत हुई है।

इस बीच, चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर एकदूसरे से दूरी बनाये रखने और मास्क पहनने का नियम सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने सीमाओं पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच करने और रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू के आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\