एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में रुक-रुक कर तेज बारिश की संभावना: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई है।

देश की खबरें | मुंबई में रुक-रुक कर तेज बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मुम्बई, सात जुलाई मुम्बई और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की हुई मौत, 234 नए मामले आए सामनें.

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में माथेरन में सुबह साढ़े आठ बजे के अनुसार पिछले 24 घंटे में 93.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि ठाणे-बेलापुर औद्योगिक संघ वेधशाला में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज़ मौसम केन्द्र ने इस अवधि में 30.2 मिमी बारिश दर्ज की। दक्षिण मुम्बई के कोलाबा मौसम केन्द्र में इस दौरान 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | शिवसेना ने COVID-19 संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, कहा- 21 दिनों तक नहीं 2021 तक रहेगी यह वैश्विक महामारी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुम्बई शाखा के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने ट्वीट किया कि मुम्बई और उसके आस-पास के इलाकों में सात जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई। इन इलाकों में अगले चौबीस घंटे में रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के अलीबाग में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं पालघर की डहाणू वेधशाला में 34.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इनके अलावा नासिक मौसम केन्द्र ने 25.2 मिमी, कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरि जिले के हरणाई केंद्र में 30.2 मिमी और कोल्हापुर जिले में इस दौरान 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).