राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की हुई मौत, 234 नए मामले आए सामनें
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को चार और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 465 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में 234 नये मामले सामने आने से घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 20922 हो गयी जिनमें से 4137 रोगी उपचाराधीन हैं.
जयपुर, 7 जुलाई: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से मंगलवार को चार और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 465 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में 234 नये मामले सामने आने से घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 20922 हो गयी जिनमें से 4137 रोगी उपचाराधीन हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नागौर, धौलपुर, भरतपुर व जोधपुर में एक एक और संक्रमितों की मौत दर्ज की गई.
इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 465 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि केवल जयपुर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 164 हो गयी है जबकि जोधपुर में 60, भरतपुर में 40, कोटा में 24,अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 14 और धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका: साउथ डकोटा की गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित, डोनाल्ड ट्रंप के साथ विमान में हुईं थी सवार
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 234 नये मामले सामने आये. इनमें जोधपुर में 57, अलवर में 36, नागौर में 34, बीकानेर में 29, जयपुर में 22 तथा सिरोही में 19 नये मामले शामिल हैं. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

