देश की खबरें | राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ ‘लव जिहाद’ का विषय उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को यहां महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और ‘लव जिहाद के बढ़ते मामलों’ समेत राज्य में महिलाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अक्टूबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को यहां महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और ‘लव जिहाद के बढ़ते मामलों’ समेत राज्य में महिलाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत की।

आयोग के एक बयान के अनुसार शर्मा ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ के मामलों में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वक्तव्य के अनुसार अध्यक्ष ने राज्य महिला आयोग में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति की जरूरत भी बताई।

विज्ञप्ति के अनुसार शर्मा ने राज्यपाल से कहा कि राज्य में ‘लव जिहाद’ के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आपसी सहमति से भिन्न धर्मों के लोगों के विवाह और लव जिहाद के बीच अंतर को रेखांकित करते हुए इस विषय पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल कुछ दक्षिणपंथी टिप्पणीकार करते हैं और आरोप लगाते हैं कि हिंदू महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराके शादी की जाती है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ने इस ओर भी इशारा किया कि राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष नहीं होने की वजह से करीब 4,000 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका है।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार आयोग की अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के दिशा कानून की तरह एक कानून बनाने की जरूरत भी बताई जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध में मुकदमा जल्दी पूरा करने और कड़ी सजा का प्रावधान हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\