विदेश की खबरें | नेपाल में तीन साल बाद फिर मनाया गया सदियों पुराना जीभ छेदने वाला त्योहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण नेपाल में तीन साल के अंतराल के बाद मनाए जा रहे जीभ छिदवाने के अनोखे उत्सव के दौरान बुद्ध कृष्ण बाघा श्रेष्ठ ने शुक्रवार को नौवीं बार अपनी जीभ छिदवाई ।

काठमांडू, 15 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के कारण नेपाल में तीन साल के अंतराल के बाद मनाए जा रहे जीभ छिदवाने के अनोखे उत्सव के दौरान बुद्ध कृष्ण बाघा श्रेष्ठ ने शुक्रवार को नौवीं बार अपनी जीभ छिदवाई ।

एक हजार साल से अधिक पुराना जीभ छिदवाने वाला उत्सव नेपाली नव वर्ष के दूसरे दिन बिस्कट जात्रा के एक भाग के रूप में आयोजित किया जाता है और केवल भक्तपुर जिले में मनाया जाता है। कथित तौर पर बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए मनाया जाने वाला यह त्योहार लोगों के सामाजिक कल्याण और कुशलता से जुड़ा है। यह बिक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत में पड़ता है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले तीन सालों से यह त्योहार नहीं मनाया जा सका था।

परंपरा के अनुसार, श्रेष्ठ परिवार के केवल बोडे के स्थानीय लोग ही अपनी जीभ छिदवाने के लिए स्वेच्छा से जा सकते हैं। रोगाणु रोधन (एंटीसेप्टिक) प्रयोजनों के लिए जीभ को छेदने से पहले सुई को पूरी रात सरसों के तेल में भिगोया जाता है।

जीभ छिदवाने के उत्सव में भाग लेने वाले को तीन दिन तक बिना ठोस आहार के उपवास करना होता है।

पेशे से एम्बुलेंस चालक 49 वर्षीय श्रेष्ठ बीते कुछ सालों से हर साल अपनी जीभ छिदवाते रहे है और मध्यपुर थिमी नगर पालिका के बोडे में उन्होंने शुक्रवार को नौवीं बार अपनी जीभ छिदवाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\