SL vs AFG Only Test Day 2 Stumps: एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल ने जड़ा शतक, श्रीलंका ने 212 रन की बढ़त हासिल की
चांदीमल ने 181 गेंद में 107 रन की पारी खेली और अपना 15वां टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने एक छक्का और 10 चौके जमाये. इन दोनों ने तब 380 गेंद में 232 रन की साझेदारी निभायी जब श्रीलंका ने 148 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे.
कोलंबो: श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप तक छह विकेट गंवाकर 410 रन बनाये. एंजेलो मैथ्यूज ने 141 रन की पारी खेली. करीब छह घंटे तक क्रीज पर डटे इस खिलाड़ी ने 259 गेंद खेलकर तीन छक्के और 14 चौके जड़े. यह उनका 16वां टेस्ट शतक है. IND vs ENG 2nd Test: घातक गेंदबाजी करने के बाद जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, कहा- अगर रिवर्स स्विंग है तो ‘मैजिक’ खोजने की जरूरत नहीं
दिनेश चांदीमल ने 181 गेंद में 107 रन की पारी खेली और अपना 15वां टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने एक छक्का और 10 चौके जमाये. इन दोनों ने तब 380 गेंद में 232 रन की साझेदारी निभायी जब श्रीलंका ने 148 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे.
श्रीलंका ने सुबह बिना विकेट गंवाये 80 रन से आगे खेलना शुरू किया. दिमुथ करूणारत्ने ने 42 रन को 77 रन में तब्दील किया जबकि निशान मदुश्का रात के स्कोर में एक रन जोड़कर 37 रन पर आउट हुए. अफगानिस्तान की पहली पारी 198 रन पर सिमट गयी थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

