एजेंसी न्यूज

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करेगा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि देश भर में 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने का केंद्र सरकार का फैसला भारत में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और देश के समग्र विकास में योगदान देने के उसके प्रयासों का हिस्सा है.

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करेगा: राजनाथ सिंह

अलप्पुझा, 22 जनवरी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि देश भर में 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने का केंद्र सरकार का फैसला भारत में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और देश के समग्र विकास में योगदान देने के उसके प्रयासों का हिस्सा है.केरल के अलप्पुझा में विद्याधिराज सैनिक स्कूल के 47वें वार्षिक दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद राजनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूल में लड़कियों के दाखिले का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया है.

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के दूरदराज के क्षेत्रों और विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कर्मियों को शामिल करने के लिए भारत के हर जिले में सैनिक स्कूल स्थापित करने का फैसला लिया है. विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए केरल पहुंचे राजनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के स्वास्थ्य, संचार, उद्योग, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रगति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के मद्देनजर “शिक्षा क्षेत्र में क्रांति और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जरूरत है.” यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर 150 से अधिक विशेष ट्रेन चलेंगी

उन्होंने कहा कि एक “सैनिक” को केवल युद्ध के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक सैनिक में कई अन्य गुण मौजूद होते हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि एक सैनिक अनुशासित होता है, अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहता है, निस्वार्थ भाव से सेवा करता है और आत्म-नियंत्रित एवं समर्पित होता है. उन्होंने कहा कि ये गुण स्वामी विवेकानंद, आदि शंकराचार्य और राजा रवि वर्मा जैसी महान हस्तियों में भी देखे जाते हैं, जिनके युद्धक्षेत्र सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक सुधार थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).