एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्र ने विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यालयों के कचरे के निपटान से कमाए 500 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यालयों से निकले कचरे का निपटान करके 500 करोड़ रुपये कमाए। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | केंद्र ने विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यालयों के कचरे के निपटान से कमाए 500 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, एक नवंबर केंद्र सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यालयों से निकले कचरे का निपटान करके 500 करोड़ रुपये कमाए। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, 2021 से 2023 तक सरकार द्वारा चलाए गए अभियानों के दौरान कार्यालयों से निकले कचरे का निपटान कर 1,100 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि तीसरे विशेष अभियान से इस साल दो से 31 अक्टूबर के बीच 500 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।।

बयान के मुताबिक, ''विशेष अभियान 3.0 में 2.53 लाख से अधिक कार्यस्‍थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और इसके चलते कार्यालयों के प्रभावी उपयोग के लिए 154 लाख वर्ग फुट जगह खाली हो गई है।''

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि हर गुजरते साल के साथ, विशेष अभियान का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में 1.01 लाख स्‍थलों की तुलना में 2023 में 2.53 लाख से अधिक स्‍थलों पर अभियान चलाया गया।

उन्होंने विशेष अभियान 3.0 चरण के सफलता पूर्वक सम्‍पन्‍न होने की घोषणा की।

सिंह ने कहा कि स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकार में लंबित मामलों में कमी लाने के लिए यह भारत का सबसे बड़ा अभियान था जो कई सर्वोत्तम प्रथाओं और उपलब्धियों का गवाह रहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर विशेष अभियान 3.0 में देशभर के 2.53 लाख से अधिक कार्यालयों को शामिल किया गया।

मंत्री ने सभी अधिकारियों से विशेष अभियान 3.0 को पूरे वर्ष तक जारी रखने और इसे जीवन का एक तरीका बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ''विशेष अभियान 3.0 बेहतरीन परिणामों के साथ 31 अक्टूबर को समाप्त हुआ और सभी आंकड़ों को मिलाने के बाद 10 नवंबर 2023 से मूल्यांकन चरण शुरू किया जाएगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).