देश की खबरें | सेंट्रल विस्टा परियोजना : भूमि उपयोग में परिवर्तन को दी गई चुनौती पर सुनवाई पहले होगी-न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि वह महत्वाकांक्षी ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना के लिए भूमि उपयोग में परिवर्तन को चुनौती के संबंध में "व्यापक मुद्दे" पर पहले सुनवाई करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि वह महत्वाकांक्षी ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना के लिए भूमि उपयोग में परिवर्तन को चुनौती के संबंध में "व्यापक मुद्दे" पर पहले सुनवाई करेगा।

सेंट्रल विस्टा का निर्माण राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच तीन किलोमीटर की दूरी में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़े | Trivandrum International Airport: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को निजी कंपनी के हाथों में देने का केरल सरकार का विरोध, सीएम पिनाराई विजयन ने सर्वदलीय बैठक नेताओं की बुलाई बैठक.

न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि भूमि के उपयोग में बदलाव के बारे में आरोप पहला मुद्दा है। पीठ परियोजना को दी गई पर्यावरणीय मंजूरी सहित कई पहलुओं पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

पीठ ने कहा, "हम यह स्पष्ट करते हैं कि न्यायालय सबसे पहले दिल्ली विकास अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के विपरीत भूमि उपयोग के परिवर्तन को चुनौती के व्यापक मुद्दे की सुनवाई शुरू करेगा।’’ पीठ में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Ballia SDM Suspended: बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी ने सड़क पर की लोगों की पिटाई, CM योगी आदित्यनाथ ने किया सस्पेंड, देखें VIDEO.

मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिका में परियोजना को दी गई चुनौती पर सवाल उठाया। इस परियोजना में नए संसद भवन का निर्माण शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\