देश की खबरें | केंद्रीय दल ने पश्चिम बंगाल के तूफान प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के अम्फान तूफान से प्रभावित दक्षिण एवं उत्तर 24 परगना जिलों के विभिन्न इलाकों में क्षति का आकलन करने के लिये एक केंद्रीय दल ने दौरा किया ।

जियो

कोलकाता, पांच जून पश्चिम बंगाल के अम्फान तूफान से प्रभावित दक्षिण एवं उत्तर 24 परगना जिलों के विभिन्न इलाकों में क्षति का आकलन करने के लिये एक केंद्रीय दल ने दौरा किया ।

गृह मंत्रालय में साइबर एवं सूचना सचिव अनुज शर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय केंद्रीय दल बृहस्पतिवार की शाम तीन दिवसीय दौरे पर यहां आया ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सीट अभियान के लिए ब्रोशर किया लॉन्च: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह दो दो समूहों में बंट गया और एक दल दक्षिण 24 परगना जिले के पाथेरप्रतिमा के दौरे पर है जबकि दूसरा दल उत्तर 24 परगना के संदेशखली में है ।

यह केंद्रीय दल संभवत: हवाई सर्वेक्षण के साथ ही जमीनी आकलन करेगा ।

यह भी पढ़े | विश्व पर्यावरण दिवस: केंद्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में वन आवरण बढ़ाने के लिए 'प्रकृति एवं जैव विविधता' कार्यक्रम किया लॉन्च.

एक अधिकारी ने बताया कि यह दल दोनों जिलों के नमखाना, हिंगालगंज एवं बशीरहाट का भी दौरा करेगा ।

उन्होंने बताया कि अंतर मंत्रालयी टीम मुख्य सचिव राजीव सिन्हा एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करेगी और उसके बाद यह टीम वापस राष्ट्रीय राजधानी लौट जायेगी ।

चक्रवात के कारण दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में 98 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ था ।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि तूफान के कारण राज्य को एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की क्षति हुयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\