देश की खबरें | मध्य रेलवे महाराष्ट्र में आठ और स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक दिन पहले पांच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करने के बाद मध्य रेलवे (सीआर) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली आठ अन्य ट्रेनों की घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ अक्टूबर एक दिन पहले पांच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करने के बाद मध्य रेलवे (सीआर) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली आठ अन्य ट्रेनों की घोषणा की।

रेलवे ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि इन आठ ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से शुरू होगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की दर को कंट्रोल करने में मिली सफलता, लखनऊ-वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और कानपुर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश.

दो ट्रेनें पुणे-अजनी के बीच चलेंगी, जबकि एक-एक ट्रेन मुंबई-कोल्हापुर, मुंबई-लातूर, पुणे-नागपुर, पुणे-अमरावती, कोल्हापुर-गोंदिया और मुंबई-नांदेड़ के बीच चलेंगी।

ये सभी ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी, जिसका मतलब है कि केवल आरक्षित सीट वाले ही उन पर सवार हो पाएंगे।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.

पुणे-अजनी, पुणे-अमरावती और पुणे-नागपुर एसी ट्रेनें होंगी और सप्ताह में एक बार संचालित होंगी, जबकि मुंबई-लातूर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार बार चलेगी। अन्य स्पेशल ट्रेनें रोज चलेंगी।

इनमें से कुछ ट्रेनों के लिए आरक्षण नौ अक्टूबर से शुरू होगा और बाकी का 11 अक्टूबर को शुरू होगा।

30 सितंबर को नवीनतम 'अनलॉक' दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को अंतर्राज्यीय ट्रेनों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी।

बुधवार को सीआर ने नौ अक्टूबर से सीएसएमटी-पुणे (दो ट्रेनें), सीएसएमटी- नागपुर, सीएसएमटी-गोंदिया और सीएसएमटी- सोलापुर के बीच विशेष ट्रेनों की घोषणा की।

सीआर ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा कि वह 12 अक्टूबर से आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए पुणे-लोनावला के बीच चार विशेष उपनगरीय ट्रेनों का संचालन करेगा। 15 जून को मुंबई में आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड