विदेश की खबरें | आईएस समूह को बंदूकें मुहैया कराने की कोशिश के जुर्म में सेंट्रल इंडियाना के एक व्यक्ति को 16 साल कैद
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अभियोजकों ने एक बयान में कहा कि इंडियानापोलिस के उपनगरीय क्षेत्र फिशर्स के 25 वर्षीय मोयाद डैनन को 16 साल के संघीय जेल की सजा सुनाई गई। मोयाद ने अपराध स्वीकार कर लिया था।

अभियोजकों ने कहा कि उनके भाई, महदे डैनन को उसी आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद अक्टूबर 2021 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि डैनन बंधुओं ने जून 2018 में एफबीआई के एक गुप्तचर को चोरी की बंदूकें पहुंचाने की साजिश रची और उसे कई बंदूकें बेचीं। लगभग उसी समय, उन्होंने ऑनलाइन पार्ट्स खरीदकर और प्वॉइंट 223-कैलिबर सेमीऑटोमैटिक राइफल में जोड़कर तथाकथित बंदूकें बनानी शुरू की, जिन्हें उन्होंने एजेंट को बेच दिया।

अभियोजकों ने कहा कि थोड़े समय बाद, मोयाद डैनन एक एफबीआई के साथ सहयोग कर रहे ‘संभावित खरीदार’ को स्वचालित राइफल बेचने की कोशिश करने के लिए संबंधित एजेंट के साथ दक्षिण-पश्चिम में गया।

उन्होंने कहा कि मोयाद डैनन को पता चला कि संभावित खरीदार हथियारों को मध्य पूर्व में भेजना चाहता है, जहां उनका इस्तेमाल इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा किया जाएगा।

अभियोजकों ने कहा कि 15 मई, 2019 को, डैनन बंधुओं ने पांच स्वचालित ‘प्वॉइंट 223’ कैलिबर राइफल बनाईं और उन्हें एफबीआई के गुप्तचरों को बेच दिया। उसके बाद दोनों व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)