देश की खबरें | अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी केंद्र सरकार : सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौरतलब है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन चलाया गया था।

गौरतलब है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन चलाया गया था।

सिंधिया अपनी ‘जन आर्शीवाद यात्रा’ के तहत मंगलवार शाम को मध्यप्रदेश के शाजापुर पहुंचे थे। उन्होंने देर रात पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत सरकार एअर इंडिया या भारतीय वायु सेना के विमानों से, जैसे भी संभव होगा अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लाएगी। जैसा हमने वंदे भारत मिशन में किया था।’’

सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने गत शुक्रवार को अफगानिस्तान से अपने नागरिकों की निकासी शुरू की थी। निकासी की यह प्रक्रिया तीन दिनों तक जारी रही। लेकिन सोमवार की सुबह भारत से एक उड़ान काबुल के लिए जाने वाली थी तब वहां हवाई अड्डे पर गोलीबारी के बाद नोटेम (नोटिस टू एयरमेन, इसके जरिये काबुल के ऊपर का पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया गया था) का नोटिस प्राप्त हुआ। इसलिए सोमवार को निकासी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई।

उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात से सरकार प्रयासों में जुटी रही और बाद में भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को काबुल गया और भारतीय नागरिकों को वापस लाया।

उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान से अपने सभी नागरिकों को वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। हमने पहले भी वंदे भारत मिशन में ऐसा किया था।’’

मध्यप्रदेश के देवास में मंगलवार सुबह अपनी जन आर्शीवाद यात्रा शुरू करने के बाद सिंधिया देर शाम को शाजापुर पहुंचे। इन यात्राओं के जरिए केंद्र सरकार में नव नियुक्त मंत्री लोगों तक पहुंच रहे हैं और केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे हैं।

सिंधिया के अलावा केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने भी मंगलवार को ग्वालियर जिले का दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू