देश की खबरें | केंद्र सरकार ने नौकरियों में बेहतरीन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए अधिक खेलों को शामिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि केंद्र ने ‘सी’ स्तर के सरकारी पदों पर बेहतरीन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए खेलों की सूची में रस्साकशी, मल्लखंब और पैरा-खेल जैसे 20 खेलों को शामिल किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि केंद्र ने ‘सी’ स्तर के सरकारी पदों पर बेहतरीन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए खेलों की सूची में रस्साकशी, मल्लखंब और पैरा-खेल जैसे 20 खेलों को शामिल किया है।

केंद्र के तहत आने वाले खेल विभाग की ओर से भारत सरकार के मंत्रालयों / विभागों में किसी भी ग्रुप सी पद पर खिलाड़ियों की भर्ती के लिए 43 खेलों की सूची में कुछ और खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव के बाद यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर अर्जुन रामपाल ने उठाया सवाल, पूछा- इस विवाद पर सब शांत क्यों हैं? इससे जरुरी मुद्दा क्या हो सकता है?.

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ‘‘खेल विभाग की सिफारिश को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया है।’’

आदेश में कहा गया कि भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों की भर्ती के उद्देश्य से खेल / खेलों की सूची को संशोधित किया गया है, इसमें अब 63 खेल शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Facebook Row: आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, कहा- फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी को कहते हैं अपशब्द.

मौजूदा निर्देशों के अनुसार जिन खिलाड़ियों ने इन 63 खेलों की सूची में से किसी में भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसी राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया है वे ग्रुप सी स्तर के पदों के लिए नियुक्ति के पात्र होंगे।

ऐसे खिलाड़ी जिन्हें राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान के तहत, शारीरिक दक्षता में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, वे भी इस तरह के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र हैं।

कार्मिक मंत्रालय के 2013 में जारी निर्देश के मुताबिक , ‘‘ऐसी कोई भी नियुक्ति तब तक नहीं की जा सकती है जब तक कि उम्मीदवार सभी प्रकार से पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हो और विशेष रूप से, पद के लिए लागू भर्ती नियमों के तहत निर्धारित आयु, शैक्षिक या अनुभव योग्यता के संबंध में छूट दी गयी हो।

पहले की नीति के अनुसार तीरंदाजी, एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता सहित), आत्या-पात्या, बैडमिंटन, बॉल-बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स एवं स्नूकर, मुक्केबाजी, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, घुड़सवारी खेल, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक (बॉडी बिल्डिंग सहित), हैंडबॉल, हॉकी, आइस-स्कीइंग, आइस-हॉकी, आइस-स्केटिंग और जूडो के साथ कबड्डी, कराटे-डो, कयाकिंग और कैनोइंग, खो-खो, पोलो, पावरलिफ्टिंग, राइफल निशानेबाजी, रोलर स्केटिंग, नौकायन, सॉफ्ट बॉल, स्क्वाश, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनी-कोइट, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन , कुश्ती और याचिंग को भी योजना में शामिल किया गया था।

अब बेसबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल, बधिर खेल, टग-ऑफ-वॉर, मल्लखंब और पैरा स्पोर्ट्स (पैरा ओलंपिक और पैरा एशियन गेम्स में शामिल खेल) सहित 20 और खेलों को इसमें शामिल करने के लिए इस सूची का विस्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\