एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्र सरकार सत्ता की लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि असम में बाढ़ दिखाई नहीं देती: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच महाराष्ट्र के कई शिवसेना विधायकों की गुवाहाटी में मौजूदगी को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सत्ता की लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसे असम में बाढ़ की तबाही दिखाई नहीं देती।

देश की खबरें | केंद्र सरकार सत्ता की लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि असम में बाढ़ दिखाई नहीं देती: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 23 जून कांग्रेस ने असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच महाराष्ट्र के कई शिवसेना विधायकों की गुवाहाटी में मौजूदगी को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सत्ता की लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसे असम में बाढ़ की तबाही दिखाई नहीं देती।

पार्टी प्रवक्ता और सांसद गौरव गोगोई ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आज एक जिम्मेदार केंद्र सरकार होती तो असम और पूर्वोत्तर में केंद्रीय मंत्री को भेजा जाता और प्रधानमंत्री खुद जाकर देखते कि लोगों की क्या समस्या है। इसके बाद केंद्र सरकार मदद के लिए पैकेज की घोषणा करती और दूसरे अन्य सहयोग भी करती।’’

गोगोई ने आरोप लगाया, ‘‘अफसोस की बात है कि वर्तमान में केंद्र की सरकार जिम्मेदार सरकार नहीं है। वह सत्ता की लालच में इतना अंधी हो चुकी है कि उसे असम में बाढ़ की तबाही दिखाई नहीं देती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार गिरानी है तो महाराष्ट्र के विधायकों को असम भेजती है। पूर्वोत्तर के साथ इतना निष्ठुर और सौतेला व्यवहार कभी नहीं देखा गया...हमारे प्रधानमंत्री तो गुजरात के चुनाव और महाराष्ट्र में सरकार गिराने में व्यस्त हैं।’’

गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम असम के मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि क्या आपने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से वित्तीय मदद मांगी?’’

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बाढ़ से राज्य में 12 और लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).