देश की खबरें | एकलव्य आदर्श विद्यालयों में तीन साल में 38,800 शिक्षकों, सहायक कर्मचारियों की भर्ती करेगा केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार अगले तीन साल में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती करेगी।

नयी दिल्ली, 14 जून केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार अगले तीन साल में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती करेगी।

देशभर में आदिवासी छात्रों के लिए आदर्श आवासीय विद्यालय बनाने के लिए ईएमआरएस योजना 1997-98 में शुरू हुई थी।

जनजातीय मामलों के मंत्री मुंडा ने एक संवाददाता सम्मेलन में पिछले नौ साल के अपने मंत्रालय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि देश में ऐसे विद्यालयों की संख्या 2013-14 में 119 थी, जो नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़कर 2023-24 में 401 पर पहुंच गयी है।

इन स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या 2023-14 में 34,365 थी, जो 2023-24 में बढ़कर 1,13,275 हो गई है।

सरकार ने 2019 में तैयार एक नयी योजना के हिस्से के तौर पर 2011 की जनगणना के अनुसार 50 प्रतिशत या उससे अधिक अनुसूचित जनजाति (एसटी) आबादी वाले और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया था।

मुंडा ने कहा, ‘‘मंत्रालय वर्ष 2025-26 तक देश भर में 740 चिह्नित प्रखंडों में ईएमआरएस की स्थापना पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अगले तीन साल में, लगभग 3.5 लाख आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए इन विद्यालयों में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक कुल 693 विद्यालयों को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे 175 विद्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स