देश की खबरें | बिहार के 149 आईटीआई में ‘उत्कृष्टता केंद्र’ बनेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के सभी 149 आईटीआई में ‘उत्कृष्टता केंद्र’ बनाया जायेगा और प्रथम चरण में 60 आईटीआई का चयन किया गया है।

पटना, 18 फरवरी बिहार के सभी 149 आईटीआई में ‘उत्कृष्टता केंद्र’ बनाया जायेगा और प्रथम चरण में 60 आईटीआई का चयन किया गया है।

श्रम संसाधन विभाग ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष प्रस्तुति दी जिसमें राज्य के सभी 149 आईटीआई में ‘उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी आईटीआई संस्थानों में ऑनलाइन प्रशिक्षण के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी कराएं। उन्होंने कहा कि जिन आईटीआई भवनों का निर्माण अभी पूर्ण नहीं हुआ है उन्हें जल्द पूर्ण करें और उनमें संस्थान को स्थानांतरित करें। उन्होंने कहा कि जरुरत के मुताबिक प्रशिक्षकों की संख्या भी बढ़ायी जाए। उन्होंने कहा कि नई प्रौद्योगिकी सीखने से छात्रों को बेहतर रोजगार मिल सकेगा, साथ ही उद्योग क्षेत्र का भी विकास होगा।

श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने बैठक में बताया कि सरकार उद्योग 4.0 के तहत प्रथम चरण में राज्य के 60 आईटीआई को उन्नत बनाने का कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लेगी।

बैठक में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के आईटीआई को उद्योगों के बदलते परिवेश को देखते हुए नई तकनीकों से लैस किया जायेगा, ताकि बिहार के युवा तकनीकी प्रशिक्षण के बाद सीधे उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता केंद्र बनाये जाने के साथ ही उन्नत प्रौद्योगिकी में मशीन लर्निंग, इन्टरनेट ऑफ थिंग्स, ग्राफिक डिजाइन, रोबोटिक मेंटेनेन्स, इलेक्ट्रिकल इत्यादि की तकनीकों में मशीनें लगाकर उद्योगों के सहयोग से राज्य के आईटीआई को और उन्नत बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रथम चरण में बिहार सरकार के 60 आईटीआई पर कुल 2,188 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी जिसमें से 88 प्रतिशत राशि टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा जबकि बिहार सरकार द्वारा शेष 12 प्रतिशत राशि व्यय की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आईटीआई में 1000 वर्ग फुट जगह भी उपलब्ध करायी जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आईटीआई में 36.48 करोड़ रुपये के औसतन व्यय से उन्हें उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा, उन्हें रोजगार देने में चयनित साझेदार उद्योग द्वारा प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह, टाटा टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष सुशील कुमार, ग्लोबल एजुकेशन के निदेशक पुष्करराज कॉलगुड पुष्करराज कॉलगुड सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\