देश की खबरें | केंद्र के कर्मचारी सितंबर 2022 तक जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर की एलटीसी के तहत यात्रा कर सकेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के कर्मचारी यात्रा अवकाश रियायत (एलटीसी) के तहत दो और साल तक जम्मू-कश्मरी, लद्दाख, अंडमान निकोबार और पूर्वोत्तर राज्यों में घमूने जा सकेंगे। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए इस सुविधा की अवधि 25 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्र सरकार के कर्मचारी यात्रा अवकाश रियायत (एलटीसी) के तहत दो और साल तक जम्मू-कश्मरी, लद्दाख, अंडमान निकोबार और पूर्वोत्तर राज्यों में घमूने जा सकेंगे। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए इस सुविधा की अवधि 25 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दी है।

कार्मिक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारी जब एलटीसी का लाभ लेंगे तो उन्हें सवेतन अवकाश के साथ-साथ आने-जाने के किराये का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारी अपने गृह नगर जाने के बदले में जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, लद्दाख और अंडमान निकोबार जाने के लिए एलटीसी का फायदा ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा गैर-पात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उक्त स्थानों पर जाने के लिए उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 696 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,793 हुई, अब तक 1291 मरीजों की मौत: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि कर्मचारी अब इन क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए निजी एयरलाइन से भी जा सकेंगे।

बयान में बताया गया कि केंद्रीय लोक सेवा (एलटीसी) नियम 1988 में ढील देते हुए, सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान निकोबार की यात्रा करने के लिए हवाई मार्ग से जाने की अनुमति को 25 सितंबर 2022 तक, दो साल के लिए बढ़ाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\