देश की खबरें | केंद्र का आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन, जांच संख्या बढ़ाई जाएगी: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यहां डीआरडीओ के एक केंद्र में लगभग 750 आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी और प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या बढ़ाकर एक लाख से सवा लाख तक की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यहां डीआरडीओ के एक केंद्र में लगभग 750 आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी और प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या बढ़ाकर एक लाख से सवा लाख तक की जाएगी।

बैठक के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि सभी एजेंसियों और सरकारों को मिलकर स्थिति से निपटना होगा।

यह भी पढ़े | आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे लेकिन इतनी रैलियां नहीं हुई: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “मैं इस बैठक के लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं। सभी एजेंसियां अब साथ मिलकर काम करेंगी। दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य और उनकी जान बचाने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बिस्तर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं लेकिन आईसीयू के बिस्तर भरते जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | असम में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी.

केजरीवाल ने कहा, “केंद्र ने आश्वासन दिया है कि अगले दो दिन में डीआरडीओ केंद्र में 500 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे और अगले कुछ दिनों में 250 और बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। इसलिए लगभग 750 आईसीयू बिस्तर वहां उपलब्ध हो जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि आईसीयू बिस्तर की संख्या बढ़ाने के वास्ते केंद्र, बीपीएपी मशीनें उपलब्ध कराने में भी दिल्ली सरकार की सहायता करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में एक और निर्णय लिया गया जिसके तहत प्रतिदिन होने वाली कोविड-19 जांच की संख्या 60,000 से बढ़ाकर एक लाख से सवा लाख तक की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र, दिल्ली सरकार की सहायता करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते दिल्ली में प्रतिबंध लगाने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय सोमवार को एक बैठक कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\