एजेंसी न्यूज

असम में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

असम के करीमगंज जिले में त्रिपुरा की दो महिलाओं से छह लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। महिलाएं अस्पताल में अपनी बीमार मां से मिलने के बाद लौट रही थीं, जब यह घटना हुई।

असम में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप,  पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

असम (Assam) के करीमगंज जिले में त्रिपुरा की दो महिलाओं से छह लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया. महिलाएं अस्पताल में अपनी बीमार मां से मिलने के बाद लौट रही थीं, जब यह घटना हुई. करीमगंज के पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार (Mayank Kumar) ने रविवार को बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है. उन्होंने बताया, "त्रिपुरा की दोनों महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह सिलचर के कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में अपनी मां से मुलाकात की और अस्पताल से लौटते समय एक टैक्सी किराए पर ली, करीमगंज में प्रवेश करने के बाद, चालक उन्हें एक निर्माणाधीन इमारत में ले गया.

कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात नीलम बाजार के बरईग्राम इलाके में निर्माणाधीन इमारत में चार और व्यक्ति पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे और फिर उन लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि शुरुआत में पुलिस को जानकारी थी कि कार में केवल चालक ही था, लेकिन बाद में पता चला कि वाहन में एक और व्यक्ति था और उसने भी अन्य अपराधियों के साथ महिलाओं के साथ बलात्कार किया. यह भी पढ़े:  कोरोना वायरस के कर्नाटक में आज 1,565 नए मामले पाए गए, 21 की मौत: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, "उनके साथ बलात्कार करने के बाद अपराधियों ने उनके पैसे, मोबाइल फोन छीन लिए और वहां से भाग गए. पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और एक व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार कर लिया.आज हमने चार और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).