देश की खबरें | केंद्र ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से मेडिकल ऑक्सीजन के आवागमन पर पाबंदी नहीं लगाने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मेडिकल उपयोग के ऑक्सीजन के अंतरराज्यीय आवागमन पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीज को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की जिम्मेदारी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मेडिकल उपयोग के ऑक्सीजन के अंतरराज्यीय आवागमन पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीज को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की जिम्मेदारी है।

मंत्रालय ने कहा कि उसके संज्ञान में यह आया है कि कुछ राज्य विभिन्न अधिनियमों के तहत प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए ऑक्सीजन आपूर्ति के मुक्त अंतरराज्यीय आवागमन पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं और अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले इसके विनिर्माताओं तथा आपूर्तिकर्तओं को सिर्फ राज्य के अस्पतालों तक इसकी आपूर्ति सीमित रखेन का आदेश दे रहे हैं।

यह भी पढ़े | DGCA: कंगना रानौत की विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन, डीजीसीए ने IndiGo Airlines से मांगी रिपोर्ट.

मंत्रालय ने कहा कि इसके मद्देनजर कोविड-19 के गंभीर मरीजों की खातिर अस्पतालों में ऑक्सीजन के महत्व की बात दोहराई जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि मेडिकल उपयोग के लिये ऑक्सीजन की पर्याप्त और निर्बाध आपूर्ति कोविड-19 के मध्यम और गंभीर मरीजों के इलाज लिये एक महत्वपूर्ण जरूरत है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: गांव के लोगों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक, वन विभाग से मांगे 50 हजार रुपये.

भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि उनके बीच मेडिकल उपयोग के ऑक्सीजन के आवागमन पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाए।

मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि कई रणनीतियों को अपनाये जाने से देश में कोविड-19 से उबरने की दर बढ़ी है और इसकी मृत्यु दर क्रमिक रूप से घट कर 1.67 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में 3.7 प्रतिशत से भी कम इलाजरत मरीज ऑक्सीजन सहायता पर है।

देश में कोविड-19 के एक दिन में 96,551 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर शुक्रवार को 45 लाख को पार कर गये। वहीं 1,209 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 76,271 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 45,62,414 हो गए हैं, जिनमें 35,42,663 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\