जरुरी जानकारी | सेलो वर्ल्ड ने सेबी से मांगी 1,750 करोड़ रुपये के आईपीओ की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू जरूरत का सामान बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,750 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त घरेलू जरूरत का सामान बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,750 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास सोमवार को जमा किए गए दस्तावेज के मसौदे के मुताबिक, इस सार्वजनिक निर्गम में प्रवर्तकों एवं अन्य शेयरधारकों के पास मौजूद शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी और कोई भी नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे।

आईपीओ में कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित रखे जाएंगे।

मुंबई स्थित सेलो वर्ल्ड प्रमुख रूप से उपभोक्ता घरेलू उत्पाद, स्टेशनरी और फर्नीचर खंडों में उत्पादों की पेशकश करती है। देश के पांच अलग शहरों में इसके कुल 13 विनिर्माण संयंत्र हैं। यह राजस्थान में ग्लासवेयर संयंत्र लगाने की भी तैयारी में है।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 32.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,796.69 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान सेलो वर्ल्ड का शुद्ध लाभ भी 30 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें