जरुरी जानकारी | कोविड-19 जांच नकारात्मक आने के बाद कार्यालय जाना शुरू किये सेल चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कोविड-19 की जांच में नकारात्मक पाये जाने के बाद फिर से कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कोविड-19 की जांच में नकारात्मक पाये जाने के बाद फिर से कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद चौधरी तीन सप्ताह के लिये पृथक-वास में चले गये थे।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन सप्ताह पृथक रहने के बाद हमारे चेयरमैन की जांच में नकारात्मक नतीजे आये हैं। उन्होंने कुछ समय से कार्यालय आना शुरू कर दिया है।’’

अधिकारी ने यह भी बताया कि जून के मध्य से कंपनी के लोधी रोड स्थित कार्यालय में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

एक सूत्र ने 13 जून को बताया था कि चेयरमैन समेत कंपनी के मुख्यालय में 25 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। इनमें सेल के कई वरिष्ठ कर्मचारी शामिल थे।

संक्रमण के मामले पाये जाने के बाद मुख्यालय को कुछ दिनों के लिये बंद कर दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘चेयरमैन के अलावा निदेशक (वित्त) को छोड़ शेष सभी निदेशकों ने भी कार्यालय आना शुरू कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये कार्यालय में कड़े प्रबंध किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\