देश की खबरें | सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित: 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जिसमें 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या पिछले साल की तुलना में 1.28 प्रतिशत कम है।

नयी दिल्ली, 12 मई केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जिसमें 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या पिछले साल की तुलना में 1.28 प्रतिशत कम है।

बोर्ड ने साथ ही यह घोषणा भी की है कि वह मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करेगा।

अधिकारियों ने कहा कि बोर्ड ने साथ ही छात्रों को अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी देना भी बंद करने का फैसला किया है।

लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25 रहा है, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.27 रहा।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रों के बीच निरर्थक प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई द्वारा कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। हालांकि, बोर्ड उन 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र जारी करेगा, जिन्होंने विभिन्न विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।’’

पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.40 था। इस साल 1.34 लाख से अधिक छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल

\