देश की खबरें | सुशांत राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने बिहार पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में फिर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथ में ले लिया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में फिर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथ में ले लिया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल इसकी जांच करेगा और इसकी निगरानी डीआईजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने बिजली के चपेट में आने से मरने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये देने की घोषणा की : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पटना पुलिस ने भादंसं की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जो कथित आपराधिक षड्यंत्र, ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी हुई थी।

बिहार सरकार की अनुशंसा पर इसे सीबीआई को सौंपा गया है जिसे केंद्र सरकार ने एजेंसी के पास भेजा है।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या मामले से संबंधित दस्तावेज गायब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को.

राज्य सरकार सीबीआई के पास मामला नहीं भेज सकती। इसे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से भेजा जाता है जो सीबीआई के लिए नोडल मंत्रालय है।

उन्होंने कहा कि राजपूत के गृह राज्य बिहार सरकार की अनुशंसा पर एजेंसी ने तेजी से काम किया, जहां दिवंगत अभिनेता के परिवार ने उनकी मित्र रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और लोगों में अभिनेता की मौत पर रोष को देखते हुए राज्य ने मामले को सीबीआई के पास भेजने की अनुशंसा की जबकि मुंबई पुलिस अभिनेता की कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र पुलिस ने इस कदम का विरोध किया है क्योंकि बिहार के पास दूसरे राज्य में जांच करने का अधिकार नहीं है।

मुंबई के उपनगर बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में राजपूत 14 जून को छत से फांसी से लटकते पाए गए थे और तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पटना निवासी राजपूत के 77 वर्षीय पिता कृष्ण किशोर सिंह की शिकायत पर बिहार पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट और संजय लीला भंसाली जैसे बॉलीवुड के निर्देशकों के बयान दर्ज किए हैं।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\