देश की खबरें | सीबीआई ने 190 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-एनसीआर में तलाशी ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने 190 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तीन स्थानों पर तलाशी ली।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई सीबीआई ने 190 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तीन स्थानों पर तलाशी ली।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गोवर्धन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, श्री सिद्धदाता स्टील ट्यूब्स, सुदर्शन ट्यूब्स और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तलाशी ली।
यह भी पढ़े | Coronavirus: मुंबई में नहीं थम रहा COVID-19 का कहर, 1062 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 54 की मौत.
अधिकारियों के अनुसार एजेंसी ने कंपनियों के निदेशकों ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, मंजू गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ भी मामले दर्ज किये हैं।
अधिकारियों के मुताबिक कंपनियों द्वारा बैंक से लिया गया कर्ज 2013-14 में गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) बन गया था।
यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: स्वप्ना के लॉकर से 1 करोड़ रुपये, 1 किलो सोना जब्त किया गया, NIA.
उन्होंने बताया कि बैंक ने फोरेंसिक ऑडिट किया जिसमें बही-खातों के रख-रखाव में अनियमितताएं, फर्जी लेनदेन आदि की बात सामने आई।
सीबीआई प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, ‘‘शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ फर्जी दस्तावेज जमा करने के आधार पर अनेक ऋण सुविधाओं का लाभ लेकर 190.76 करोड़ रुपये (ब्याज समेत) की धोखाधड़ी की।’’
उन्होंने कहा कि यह भी आरोप है कि उन्होंने जिस मकसद से कर्ज लिया था, उसके इतर धन का उपयोग कहीं और किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)